रविवार, 25 दिसंबर 2022

'बेशर्म रंग' के बाद अब 'पठान' के दूसरे गाने पर बवाल, कोरियोग्राफर बॉस्को ने दिया ये जवाब

pathan movie

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के पहले गाने के बाद अब दूसरे गाने पर भी विवाद खड़ा हो गया है। सॉन्ग 'झूमे जो पठान' के म्यूजिक को कॉपी बताया जा रहा है और इसके डांस स्टेप्स का भी मजाक बनाया जा रहा है। इसी बीच फिल्म के गानों के कोरियोग्राफर ने बॉस्को मार्टिन ने जवाब देते हुए कहा है कि सबको अपना ओपिनियन रखने का अधिकार है।

 

सबको अपना पक्ष रखने का हक

बॉस्को मार्टिन ने कहा, 'मेरा मानना है कि हर किसी का अपना ओपिनियन होता है। सोशल मीडिया अपना ओपिनियन रखने के लिए है और हर किसी का अपना पक्ष है। इसलिए आपको अपना काम करना चाहिए और वो अपना काम करेंगे। हम आज उस दुनिया में जी रहे हैं जहां हर किसी का एक पक्ष है और हमें हर किसी की राय का सम्मान करना होगा और आगे बढ़ना होगा।'



'बेशर्म रंग' का भी हुआ था विरोध

बॉस्को ने बताया, 'जब तक लोगों का मनोरंजन हो रहा है, तब तक इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।' बता दें कि फिल्म के पहले गाने 'बेशर्म रंग' में भी दीपिका पादुकोण के मूव्स का विरोध किया गया था। कई लोगों ने इन मूव्स को आपत्तिजनक और अश्लील बताया था। इतना ही नहीं गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग पहनने का भी विरोध हुआ था। बता दें कि फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 टिप्पणियाँ: