अपने पीछे करोड़ो की दौलत को छोड़ गई हैं Tunisha Sharma
Tunisha Sharma Nett Worth and Total
Property: तुनीषा की पर्सनल लाइफ को छोड़ दें तो उनकी जिदंगी में सब कुछ ठीक चल रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की निजी जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी।
टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा का यूं अचानक चले जाना किसी सदमे से कम नहीं था। जहां एक तरफ फैंस शॉक्ड थे वहीं परिवार की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र में अच्छा खासा पैसा कमा लिया था। जानकारी के मुताबिक महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं तुनीषा अपने पीछे तकरीबन 15 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गई हैं।
छोटे पर्दे की क्वीन थीं तुनीषा शर्मा
एक्ट्रेस के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर जा रहा था। साल 2015 में अपने काम की शुरुआत करने वाली तुनीषा ने Ali Baba: Dastaan-E-Kabul के अलावा Internet Wala Love, Chakravartin
Ashoka Samrat और Ishq Subhan Allah जैसे शोज में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने बड़े पर्दे पर भी जलवा दिखाया था।
बड़े पर्दे पर भी चलाया था अपना जादू
सिल्वर स्क्रीन की बात करें तो तुनीषा Fitoor, Baar Baar Dekho, Kahaani 2 और Dabangg 3 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी थीं। तुनीषा की पर्सनल लाइफ को छोड़ दें तो उनकी जिदंगी में सब कुछ ठीक चल रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की निजी जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी और बॉयफ्रेंड शीजान के साथ महज 15 दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था।
खरीदी थीं महंगी गाड़ियां और आलीशान घर
बात करें पैसे की तो एक्ट्रेस ने बहुत कम वक्त में काफी पैसा कमा लिया था। तुनीषा ने घर से लेकर गाड़ियां तक सब कुछ खरीद लिया था। एक्ट्रेस के पास करोड़ों की कीमत का आलीशान अपार्टमेंट है और कई लग्जरी गाड़ियां भी। उन्होंने बड़ी मेहनत से यह पैसा जमा किया था लेकिन अफसोस कि आज वह इस दुनिया में नहीं हैं।

0 टिप्पणियाँ: